बरहज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आयुष्मान भव मेले का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय और मेडिकल कालेज से आई चिकित्सकीय टीम ने करीब 250 मरीजों का उपचार किया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय चंद ने मेले का शुभारंभ किया। चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय पाल, मेडिकल कालेज के चर्म रोग विशेषज्ञ अजीत पाल सिंह, संदीप कुमार, ज्योति सिंह ने मरीजों का उपचार किया। मेले में आईं साहिना खातून, छोहाड़ी देवी, शैलेंद्र, मनोरमा देवी, कौशल्या, तारा देवी और मंजू सहित करीब 250 मरीजों का उपचार करते हुए उनमें दवा वितरित किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय चंद ने कहा कि हर किसी के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। बेहतर स्वास्थ्य से ही समाज और देश का उत्थान होगा। मौके पर डॉ.बीएन यादव, सवेंद्र विक्रम सिंह, पीएन तिवारी, विवेक सिंह, ख्याति श्रीवास्तव, शैलेष तिवार आदि मौजूद रहे।