भाटपाररानी। शिक्षामित्रों की बैठक रविवार को नगर बीआरसी में हुई। इसमें 18 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले शिक्षामित्रों के महासम्मेलन में भाग लगने की रणनीति बनाई गई। जबकि संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
संगठन के नेता हंसनाथ राजभर ने कहा कि लखनऊ का महासम्मेलन प्रदेश के शिक्षामित्रों की दशा और दिशा तय करेगी। सबकी जिम्मेदारी है कि इस महासम्मेलन में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाएं। अजय सिंह ने कहा कि महासम्मेलन शिक्षामित्रों के हक को लेकर संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आगे चलकर शिक्षामित्रों के भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान श्रवण विश्वकर्मा, राममोहन गुप्ता, बीना श्रीवास्तव, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।