फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑनलाइन व्यवस्था से मरीज बेहाल, पर्ची से दवा तक लंबा इंतजार

Fri, 27 Nov 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सीएचसी पर दवा के लिए लगी मरीजों की कतार
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय सीएचसी में ऑनलाइन व्यवस्था मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। पर्ची बनवाने से लेकर चिकित्सक से परामर्श और दवा पाने तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने पर मरीजों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। जरूरी जांच और कुछ दवाओं की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे पर्ची काउंटर पर महिला और पुरुष मरीजों की लंबी कतार लगी रही। कर्मियों को एक पर्ची बनाने में चार से पांच मिनट लग रहे थे। ओपीडी में चिकित्सकों को दवाएं ऑनलाइन फीड करने में पांच से सात मिनट का समय लग रहा था। इससे मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ा।
नेतवार गांव की किरन पांडेय, बड़का गांव के शेषमणि, तेलियां शुक्ल के श्रीप्रकाश शुक्ल, वंदना शुक्ल और पारस ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण इलाज में देरी हो रही है। सर्वर खराब होने पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में नेत्र रोग, महिला रोग और जनरल मेडिसिन समेत चार ओपीडी काउंटर संचालित हैं। यहां ब्लड प्रेशर, सांस, मौसमी बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

...
एलएफटी-केएफटी जांच भी बंद
सीएचसी में थायराइड, विटामिन बी-12 और बी-3 की जांच की समुचित व्यवस्था नहीं है। यूपीएस खराब होने के कारण एलएफटी और केएफटी जांच भी बंद है। बरहज के अलावा परसियां-विशुनपुर देवार, कपरवार, बरांव, महेन, बारादीक्षित, करुअना, पैना और सोनाड़ी समेत मऊ जिले के कुछ गांवों से भी मरीज यहां आते हैं। जिला मुख्यालय दूर होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। जांच की सुविधा नहीं मिलने पर उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है।
...

कोट

ऑनलाइन व्यवस्था में मरीजों को देखने में पांच से सात मिनट का समय लग रहा है। मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी आदि के मरीजों की भीड़ लग रही है। कुछ दवाएं नहीं हैं। इनकी उपलब्धता के लिए डिमांड भेजा गया है। यूपीएस को जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-डॉ. केशव प्रसाद चिकित्साधीक्षक, सीएचसी, बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें