फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 27 Nov 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चनुकी मोड़ के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फतेहनगर निवासी अखिलानंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 25 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिलने पर वह अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि विमलेश पाल अपने 40 से 50 समर्थकों के साथ उनकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर धारदार हथियार और लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह मौके से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें