फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मरीज ने बताए सेंटर पर नहीं कराई जांच नाराज डॉक्टर ने फेंक दी एक्स-रे रिपोर्ट

Tue, 22 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बाहर से एस-रे करने की जानकारी मिलने पर महिला डॉक्टर को हिदायत देते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सीएचसी में मंगलवार को इलाज के लिए आई एक युवती ने जब बाहर से एक्स-रे नहीं कराया तो महिला डॉक्टर आग बबूला हो गईं। आरोप है कि मरीज की रिपोर्ट डॉक्टर ने फेंक दिया। इसकी शिकायत मरीज ने सीएचसी प्रभारी से की।
अधीक्षक जब महिला डॉक्टर के कक्ष में पहुंचे तो उनके मेज पर रखी विभिन्न जांच केंद्रोंं की पर्ची देखकर भड़क गए। बोले जब सीएचसी में एक्स-रे मशीन है तो मरीजों को बाहर जांच के लिए क्यों भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पलटने से घायल पूजा (18) मंगलवार को मां के साथ सीएचसी पहुंचीं। उसके कमर और कंधा पर चोट आई है। पर्ची कटवाने के बाद नए हॉस्पिटल में बैठी एक महिला डॉक्टर के पास पहुंची और अपनी समस्या से अवगत कराया।
आरोप है कि महिला डॉक्टर ने एक पैथोलॉजी के कार्ड के पीछे लिखकर एक्स-रे कराने के लिए कहा, मगर मरीज ने किसी परिचित पैथोलॉजी पर एक्स-रे करा लिया।
युवती का कहना है कि जब वह रिपोर्ट लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने अपने भेजे गए जांच केंद्र की रिपोर्ट मांगी। युवती का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो डॉक्टर आग बबूला हो गईं और रिपोर्ट को फेंक दिया।
इसके बाद घायल की मां ने अधीक्षक से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार महिला डॉक्टर कक्ष में पहुंचे और महिला डॉक्टर की जानकारी ली। इसी बीच उनकी नजर बगल में रखे मेज पर पड़ी, जिस पर विभिन्न जांच केंद्रों के कार्ड रखे थे।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक महिला डॉक्टर को फटकार लगाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि मरीज की शिकायत पर महिला डॉक्टर को हिदायत दी गई है।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें