देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से आक्रोशित लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा। बढ़ते बवाल को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
इसके बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हुई। उधर सूचना पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार नायब तहसीलदार गोपाल प्रसाद एसओ महेंद्र चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी ली।वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। परिजन बेवजह हंगामा कर रहे थे।