फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांव की मूर्ति के कलश के लिए गए थे जल भरने, सरयू नदी में डूबे 3 दोस्त- लापता

Mon, 29 Sep 2025 11:54 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

लहछुआं गांव में दशहरा पर्व को लेकर मूर्ति की स्थापना की गई है। सप्तमी के दिन प्राण-प्रतिष्ठा के लिए लोग जल भरने नदी तट पर गये हुए थे। लोगों के अनुसार विवेक, रणजीत और चंद्रशेखर भी जुलूस में शामिल थे। जल भरने के दौरान तीनों का पैर फिसल गया और डूबने लगे।
विज्ञापन
घाट पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के गौरा वार्ड स्थित सरयू नदी के नर्वदेश्वर घाट पर सोमवार की सुबह कलश में जल भरने आये लहछुआं निवासी तीन साथी विवेक( 16) पुत्र बेचन, रणजीत (20) पुत्र अच्छेलाल और चंद्रशेखर (16) पुत्र कोमल डूबने लगे। साथ आये अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते तीनों नदी में लापता हो गए। शोर सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखारों के जरिये तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लहछुआं गांव में दशहरा पर्व को लेकर मूर्ति की स्थापना की गई है। सप्तमी के दिन प्राण-प्रतिष्ठा के लिए लोग जल भरने नदी तट पर गये हुए थे। लोगों के अनुसार विवेक, रणजीत और चंद्रशेखर भी जुलूस में शामिल थे। जल भरने के दौरान तीनों का पैर फिसल गया और डूबने लगे। बचाव में अन्य साथी शोर मचाने लगे। लेकिन लोग जब तक कुछ कर पाते, तीनों साथी नदी में लापता हो गए।

जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। लोग घाट की ओर दौड़ पड़े। घंटों बाद भी तीनों का नदी में कहीं पता नहीं चल सका था। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई हुई है। युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें