फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एमसीएच विंग में 20 मिनट ठप रहा पैथालॉजी पंजीकरण

Fri, 14 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृत युवकों के रोते बिलखते परिजन, स्रोत ग्रामीण - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में बृहस्पतिवार को एमएसीएच विंग में दोपहर में कुछ देर तक पैथालॉजी जांच ठप रही। इससे मरीज परेशान हुए। यहां बार कोड का पेपर समाप्त हो गया था। बाद में पेपर आने के बाद पुन: कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में दो जगह पैथालॉजी जांच का सैंपल लिया जाता है। सामान्य मरीजों का सैंपल ओपीडी बिल्डिंग के काउंटर नंबर 23 पर पंजीकरण कर रक्त का नमूना लिया जाता है। वहीं स्त्री व प्रसूति रोग और बाल रोग विभाग वाली एमसीएच विंग में स्थित पैथालॉजी काउंटर पर पंजीकरण कर रक्त का नमूना लिया जाता है।
बृहस्पतिवार की दोपहर में एमसीएच विंग के काउंटर पर बार कोड पेपर समाप्त हो गया। इसके चलते पंजीकरण ठप हो गया। इससे कतार लगाकर सैंपल देने के लिए खड़े मरीज परेशान हो गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद मरीज ओपीडी बिल्डिंग के पैथालॉजी काउंटर संख्या 23 पर जाकर अपना पंजीकरण कराकर रक्त का नमूना दिए।
विज्ञापन

इस बीच एमसीएच विंग के काउंटर पर बार कोड उपलब्ध करा दिया गया। इससे करीब 20 मिनट तक पंजीकरण का कार्य ठप रहा। सीएमएच डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि एमसीएच विंग में बार कोड पेपर समाप्त हो गया था। इसको तत्काल उपलब्ध करा दिया गया। इस बीच कुछ देर तक मैनुअल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें