फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथॉलजी जांच की बढ़ेगी सुविधा

Tue, 08 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब पैथॉलजी जांच के लिए निजी पैथॉलजी  केेेंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


 गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचें अब जिला अस्पतालों में सुलभ होगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल समेत कई जिलों के जिला अस्पतालों में उपकरण खरीदने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए धन उपलब्ध करा दिया है।
जिला अस्पतालों के पैथॉलजी लैब के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है।

जीवाणु और कवक के इंफेक्शन, दिल के मरीजों, बेहोशी होने पर, सांस और ब्रेन की बीमारी में जांच आसान होगी। अबतक अधिकांश जांचें निजी पैथॉलजी  केंद्रों पर ही उपलब्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण जांच न होने से रोगियों को निजी पैथॉलजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार के इस पहल से गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों में उपकरणों की खरीद के लिए 42.43 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृत दी है। इसमें 50 फीसदी यानी 21.2150 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। चिकित्सा अनुभाग छह के विशेष सचिव अभिषेक प्रकाश ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, देवरिया समेत संबंधित जिलों में जिला अस्पतालों के सीएमएस को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें