फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पथरदेवा-विशुनपुरा मार्ग बनकर तैयार...फर्राटा भरेंगे वाहन

Fri, 05 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज-सोनूघाट मार्ग पर पैचिंग कराता विभाग   संवाद
विज्ञापन
तरकुलवा/बघौचघाट। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 11 किमी लंबा पथरदेवा-विशुनपुरा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 1290.93 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य कराया है। बिहार बाॅर्डर के नजदीक स्थित इस सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है।
विज्ञापन

पथरदेवा विकास खंड में देवरिया धूस चौराहे के पास से मुरार छापर, नेरुआरी, शाहपुर शुक्ल, गुरमिहा होते हुए विशुनपुरा तक जाने वाली सड़क की लंबाई 10.900 किमी है। यह सड़क रामपुर अवस्थी होकर बिहार प्रांत को जोड़ती है। सड़क की हालत खस्ता थी, जिससे आने-जाने में काफी दिक्कतें होती थीं। सिंगल लेन होने के चलते भारी वाहनों के चलने पर हादसे का भय बना रहता था।
लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 13 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया है। इस सड़क के निर्माण से न सिर्फ परिवहन सुगम होगा, बल्कि व्यापार के भी नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें