फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Sat, 29 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

इसको लेकर सदर सांसद शशांक मणि ने शुक्रवार को वाराणसी जोन के डीआरएम, गोरखपुर के जीएम के प्रतिनिधि, गति शक्ति विभाग के अधिकारी और रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ सदर स्टेशन पर बैठक की।
उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चयनित देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सदर सांसद ने स्टेशन परिसर की साज सज्जा में जिले की ऐतिहासिक धरोहरों के सजीव चित्रण करने का निर्देश भी दिया ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को भित्ति चित्रों के माध्यम से देवरिया की ऐतिहासिकता के बारे में पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं दिए जाने के लिए भी निर्देशित किया जिसमें स्वच्छ शौचालय, वातानुकूलित विश्रामालय, आधुनिक टिकट प्रणाली, स्वतः संचालित फुट ओवरब्रिज, यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, स्वच्छ प्लेटफार्म सहित स्वच्छ जल आदि के भी उचित प्रबंधन का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने देवरिया अमृत रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में तेजी लाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें