फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने से यात्री परेशान

Sat, 29 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के आने के समय कई बार ट्रैक बदलने की घोषणा से यात्री परेशान हुए। उद्घोषणा के दौरान पहले दो नंबर पर, फिर प्लेटफार्म नंबर एक पर और पुनः प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन आने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

इससे बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ट्रैकों को पार कर कई यात्री प्लेटफार्म पर आते-जाते दिखे। ट्रेन छूटने के डर से कई यात्री पुल का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझे। स्टेशन अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि पाटलिपुत्र लखनऊ एक्सप्रेस अक्सर प्लेटफार्म नंबर एक पर आती है। बाद में इसे दो नंबर पर आने की सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें