फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से यात्री परेशान

Sat, 27 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। सिवान गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली 55041 अप व गोरखपुर कैंट सीवान के बीच चलने वाली 55042 डाउन पैसेंजर तथा गोरखपुर छपरा और छपरा गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सीवान गोरखपुर कैंट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भाटपाररानी सुबह 6:25 बजे आती है। इस ट्रेन से सैकड़ों दैनिक यात्री, छात्र, व्यापारी आदि पैसेंजर देवरिया और गोरखपुर तक जाते हैं और पुनः पैसेंजर ट्रेन से वापस चले जाते हैं। इन ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी इस ठंडक में उठानी पड़ रही है। गोरखपुर से सुबह नौ बजे खुलने वाली गोरखपुर छपरा पैसेंजर ट्रेन से सैकड़ों यात्री भाटपाररानी के लिए आते-जाते हैं।
इसके बंद होने से गोरखपुर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर के अशोक गुप्ता, भूलन यादव, अल्ताफ खान, जयप्रकाश यादव आदि व्यापारियों ने बताया कि इन पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने से छात्रों, व्यापारियों सहित दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें