फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुवैत में भारत की राजदूत बनीं पारमिता

Fri, 17 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
द्रपुर की बहू पारमिता त्रिपाठी को कुवैत के राजदूत का नियुक्ति पत्र सौंपती राष्ट्रपति द्रौपदी मु
विज्ञापन
रुद्रपुर(देेवरिया)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर की पारमिता त्रिपाठी को कुवैत में भारत का राजदूत नियुक्त किया है। पारमिता की शादी रुद्रपुर तहसील के छपरा गांव में हुई है। उनके पति प्रद्युम्न त्रिपाठी आईआरएस अधिकारी हैं। वह मुंबई में जीएसटी कमिश्नर हैं।
विज्ञापन

2001 बैच की आईएफएस पारमिता त्रिपाठी की विदेश सेवा में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पहली बार कुवैत में भारत का राजदूत बनाकर भेजा जा रहा है। इससे पहले वह जापान, सिंगापुर, जर्मनी और बेल्जियम स्थित भारतीय दूतावास में काम कर चुकी हैं। छपरा गांव के पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी स्व सोमेश्वर नाथ त्रिपाठी की बहू के कुवैत में भारत का राजदूत बनने की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें