फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़खानी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार

Fri, 17 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम भैंस को चारा डालने गई युवती (22) से छेड़खानी करने का आरोप है। युवती का आरोप है जब उसने विरोध किया तो आरोपी मारने-पीटने लगे। मौके पर पहुंचे पिता पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। विवाद में पीड़िता समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि छेड़खानी का आरोप गलत है। जमीन विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लिया गया है। युवती को आरोप है कि हमलावरों ने उसे और उसके चाचा-चाची की भी पिटाई की है। बृहस्पतिवार की सुबह हमलावरों ने फिर से पीड़िता की 80 वर्षीय दादी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़िता ने थाने पहुंच तहरीर दी है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीह की जमीन को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें