पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कई कार्यक्रम किए गए। दीनदयाल के कार्यों की सराहना की गई। उनसे प्रेरणा लेने की संकल्प लिया गया। न्यू कॉलोनी स्थित दीनदयाल पार्क में उनके नाम पर पौधरोपण किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पार्क सेवा समिति के कार्यक्रम में बरसात के बावजूद लोगों की भीड़ जुटी। आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक कौशल, जिला संघ चालक मधुसूदन मिश्र ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कौशल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन समाज के लोगों के लिए समर्पित कर दिया। समिति की संरक्षक नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक उत्थान के सदैव से प्रेरणादाता रहे हैं। इस दौरान विभाग प्रचारक श्रीराम, ओमप्रकाश तिवारी, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेश शुक्ल, हेमंत मिश्र, अवनीश बरनवाल, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, भाजपा कार्यालय पर नगर मंडल की ओर से जयंती समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि हमलोगों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलना है। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीर का राग अलापता है। उसेसबक सिखाने की जरूरत है। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रविपाल ने किया। इस दौरान मारकंडेय शाही, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, बलराम उपाध्याय, अजय शाही, सज्जन मणि, प्रेम अग्रवाल, मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह, अजय उपाध्याय, रमेश शुक्ल, दुष्यंत सिंह, चंदन गुप्ता, दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने रविवार को संस्कृत पाठशाला के प्रांगण में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस अवसर पर लोगों ने पर उनकी जीवन पर प्रकाश डाला।
जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे। इस दौरान रविन्द्र श्रीवास्तव, काली प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, अशोक पाण्डेय, ओमप्रकाश, आशुतोष तिवारी, छेदी प्रसाद, कृपाशंकर गुप्त, कन्हैया जायसवाल आदि मौजूद रहे। लार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भाजपा नेता राणाप्रताप गोड़ के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरण किया गया। इस दौरान हाकिम सिंह, बृजेश धर दुबे, बलबीर सिंह दादा, आनन्द कुशवाहा, विष्णुकान्त तिवारी, गामा गोड़, मुन्ना पासवान आदि मौजूद रहे। पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सिसई चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश शुक्ल के नेतृत्व में लोगों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस दौरान संजीव शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, त्रिभुवन गुप्त, कमलेश चौरसिया, दुर्गेश कुशवाहा, उमेश पाण्डेय, मुन्ना राय, नजिर अंसारी, ऋषिमुनी पाण्डेय आदि मौजूद रहे। पड़री बाजार में बैकुण्ठपुर मण्डल प्रभारी डॉ. शिवहरी मिश्र के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। इस दौरान सुधीर पाण्डेय, कविन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रमोद सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह, युगेश, शशि भूषण, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय
रुद्रपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाई। नगर के पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय में भाजपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने पं. दीनदयाल को एकात्म मानववाद का पुरोधा बताया।
भाजपा नेता अर्न्तयामी सिंह कहा कि देश में समाज के दबे कुचले लोगों को एक रूपता में ले आने की कोशिश पं. दीनदयाल उपाध्याय ने की। जिससे वर्तमान में हर तबके को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में बराबर का हक मिल रहा है। इस अवसर पर पं. दीनदयाल के चित्र पर डॉ. रतनपाल सिंह, दिनेश तिवारी, चंद्रप्रकाश सिंह, रामजतन पुजारी, पंकज सिंह, विनोद तिवारी, मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
फल बांटे गए
भलुअनी। भाजपा के लोगों ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ शिवहरी सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल जी का जीवन संघर्षशील एवं सगंठन के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर गिरजेश सिंह, यूगुल किशोर तिवारी, प्रदीप तिवारी, शौर्य प्रताप सिंह, कमलेश सिंह, मानवेंद्र प्रताप राव, जंगबहादुर यादव, आदेश कुशवाहा, बृद्धिचंद शर्मा आदि रहे। करुअना प्रतिनिधि के अनुसार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर बैरिया तिवारी गांव भाजपा युवा नेता विनय तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर गरीब बच्चों के बीच फल एवं उपहार बांटे गए। इस दौरान श्याम नारायण तिवारी, मंटू दुबे, राजन तिवारी, सुमित तिवारी, अयोध्या यादव, नंदलाल पांडेय, राज तिवारी, मदनलाल गुप्त, अवधेश, अमित, रमेश, नथुनी दुबे, शेषनाथ दुबे, सुमेर गुप्ता, सुबाष चतुर्वेदी आदि रहे।