शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विश्वकर्मा समाज तेजी से तरक्की कर रहा है। जरूरत है समाज के विचारों को लोगों के बीच बांटने की। उच्च शिक्षा पर ध्यान देने की। रविवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के युवाओं को आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि नीरज वर्मा ने कहा कि हम देव शिल्पी के वंशज हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि समाज से जुड़े लोग यदि विधानसभा चुुनाव लड़ते हैं तो उनका भरपूर सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में रामनयन विश्वकर्मा, डॉ. अशोक विश्वकर्मा, जयराम, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, राममोहन विश्वकर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, रामाज्ञा विश्वकर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।