देवरिया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत भलुअनी ब्लॉक के पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को राघवनगर स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों की तकनीकी दक्षता बढ़ाकर ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना, आय के स्रोत विकसित करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के लिए उन्हें सक्षम करना रहा। डीपीआरसी ब्रजेश नाथ तिवारी और प्रशिक्षक चेतन चौहान, अजय दूबे ने पंचायत सहायकों को कंप्यूटर संचालन, ऑनलाइन एंट्री, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और पंचायत से संबंधित डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नलिनी गौतम, निशु सिंह, प्रीति यादव, कंचनलता, संध्या शाह, नित्या, शशिकला, सौम्या दूबे, आदित्य यादव, रंजना भारती, अनुष्का सहित अन्य पंचायत सहायक उपस्थित रहे।