फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में छोटी गंडक के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की कवायद शुरू

Tue, 13 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के समग्र विकास की दिशा में एक नई पहल के तहत छोटी गंडक नदी के किनारे रिवर फ्रंट निर्माण को लेकर नगर पंचायत स्तर पर मंथन तेज हो गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नगर पंचायत संबंधित काश्तकारों से सहमति जुटाने में जुटी है। रिवर फ्रंट के निर्माण से नगर का विकास और रोजगार सृजित होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम को आयोजित बैठक में इस योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित रिवर फ्रंट और तटबंध के सहारे बाईपास सड़क बनाने की भी योजना है, जिससे नगर के भीतर यातायात दबाव कम होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी। हालांकि, रिवर फ्रंट योजना में मुआवजा का कोई स्पष्ट प्रावधान न होने के कारण काश्तकारों से सहमति बनाना नगर पंचायत के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत किसानों से संवाद कर उन्हें परियोजना के लाभ समझाने में जुटी है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि रिवर फ्रंट नगर के विकास के लिए आवश्यक है। इससे न केवल नदी किनारे का क्षेत्र सुरक्षित और सुंदर बनेगा, बल्कि पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों के सहयोग से इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि काश्तकारों की सहमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। फिलहाल, योजना को लेकर विचार-विमर्श और जनसंवाद का दौर जारी है। अधिशासी अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रिवर फ्रंट बनाने के लिए संबंधित काश्तकारों से संपर्क किया जा रहा है। अगर किसानों की सहमति मिलती है तो भटनी नगर पंचायत की पहचान अलग ही दिखेगी। साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें