फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में पेंटर की मौत

Tue, 04 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोहनाग मोड के पास की घटना
- देसी शराब की दुकान के अंदर देखा गया था पेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर सोहनाग मोड के पास पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी राम इकबाल सिंह (50 वर्ष) पुत्र स्व. गेना पेंटर का काम करता है। सोमवार की सुबह काम के सिलसिले में घर से निकला। दोपहर 3 बजे राहगीरों ने संदिग्ध हालात में इकबाल का शव सोहनाग मोड स्थित देसी शराब की दुकान के पास देखा। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें