फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रैन बसेरे पर कब्जा, गर्मी में तड़प रहे तीमारदार

Fri, 30 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएचसी में मरीजों और तीमारदारों के ठहरने के लिए बने रैन बसेरे पर कब्जा हो गया है। इससे मरीजों और तीमारदार को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में बने रैन बसरे के आधे हिस्से को एंबुलेंस चलाने वाले ने पहले से कब्जा किया है। आधे हिस्से को जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तोड़ा जा रहा है। पूरे रैन बसेरा पर कब्जा हो जाने से मरीजों और तीमारदार को ठहरने में कठिनाई हो रही हैं। मरीज के साथ आए ग्राम सभा सचौली पटवनिया के निवासी उपेंद्र ने कहा कि गर्मी में मरीज को इलाज के लिए ले आने पर अस्पताल में पीने के लिए पानी और रुकने और बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। रात और दिन में मरीज के तीमारदारों को ठहराना मुश्किल है। कैंपस में शुद्ध जल पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। रैन बसेरा पर कब्जा होने से और परेशानी बढ़ गई है। कहा कि रैन बसेरा को खाली नहीं कराया गया तो व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें