फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट चालू
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज स्थित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन शुक्रवार को किया। प्लांट की स्थापना पीएम केयर्स फंड से हुई है। इसमें डीआरडीओ की तकनीकी का इस्तेमाल हुआ है। यह प्लांट एक हजार एलपीएम ऑक्सीजन उत्पादन करने में सक्षम है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स के माध्यम से इस प्लांट में उत्पादित ऑक्सीजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशभर में 35 ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया है, जिनमें देवरिया का प्लांट भी शामिल हैं। इस प्लांट की स्थापना से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा और मरीजों में आत्मविश्वास का विकास होगा। यह ऑक्सीजन प्लांट जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगा। विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो सकेगी। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट से मेडिकल कॉलेज को काफी फायदा होगा। यह एक स्थायी उत्पादन संरचना है, जिससे मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी कभी नहीं होगी। इसमें उच्च तकनीकी का प्रयोग है, जिससे उत्पादित ऑक्सीजन की गुणवत्ता की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। संचालन डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन वर्मा, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, श्रीनिवास मणि, अजय उपाध्याय, अंबिकेश पांडेय, सीपी सिंह, संजय पांडेय, प्रवीण निखर, राधेश्याम शुक्ला, एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संजय चंद, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एचके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
देवरिया। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 के वैक्सीनेशन की स्थिति जानी और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एमसीएच विंग में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान डीएम आशुतोष निरंजन, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें