देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को ऑक्सीजन का कनेक्शन बुधवार को दिया गया। इसके साथ ही ट्रामा सेंटर के भूतल को हैंडओवर होने की संभावना बढ़ गई है।
मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर के भूतल को हैंडओवर करने के लिए डीएम ने 30 जून तक का समय कार्यदाई संस्था को दिया था। इस पर संस्था ने तेजी से काम करना शुरू किया। पर 30 जून तक कार्य पूरा नहीं हो सका। अब इसमें तेजी लाते हुए बुधवार को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट से ट्रामा सेंटर को जोड़ने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। इसके लिए पूरे दिन इमरजेंसी गेट बंद कर ओपीडी भवन के सामने का दूसरा गेट खोल दिया गया। इंजीनियरों ने दिन भर में पाइप बिछा दिया। अब लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन में ऑक्सीजन आते ही कनेक्शन चालू हो जाएगा। वहीं ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्यों का सीएमएस ने बुधवार को निरीक्षण कर जानकारी ली। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि ट्रामा सेंटर के भूतल का निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इसमें मिली कमियों को ठीक करने का निर्देश दिया गया। ट्रामा सेंटर तक ऑक्सीजन पाइप लाइन बुधवार को बिछा दी गई है। शीघ्र ही सेंटर का हस्तांतरण होने की उम्मीद है।