फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Thu, 09 Jul 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने विवाद पर एक महिला को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घटना में चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अकटहिया उर्फ मटियरी गांव निवासी होशिला देवी ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की शाम वह दरवाजे पर बैठी थी। इस बीच गांव का एक युवक आकर गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। युवक के साथ दो अन्य लोगों ने भी उसे डंडे से पीट दिया। पुलिस ने आरोपी संतोष यादव, धनंजय यादव, सूरज यादव और किशन यादव पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

...
घर से किशोरी लापता, युवक पर रिपोर्ट
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी तीन जुलाई की रात लापता हो गई। मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
रुद्रपुर निबही रोड के एक गांव निवासी शख्स ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। गांव का एक युवक पर उस पर गलत नजर रखता था। तीन जुलाई की रात बेटी घर से लापता हो गई। आरोपी युवक गांव का मनबढ़ किस्म का है। पुलिस ने आरोपी अभय पासवान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें