फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका में 120 व्यवसायियों को लगा कोरोनारोधी पहला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका में 120 व्यवसायियों को लगा कोरोनारोधी पहला टीका
विज्ञापन

बरहज। नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर कोविड-19 टीकाकरण किया गया। जहां करीब 120 रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को कोरोना से बचाव के लिए पहला टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद छोटे व्यवसायी काफी खुश थे।
शुक्रवार को एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह और चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन ने कैंप का शुभारंभ किया। पालिका कर्मियों ने नगर में पटरी व्यवसायियों को जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। सुबह नौ बजे से शाम तक चले टीकाकरण में व्यवसायियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर विनय राय, मनीषा राय, एएनएम पूनम सिंह और ममता यादव तैनात थीं। टीकाकरण में आने वाले दुकानदारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस कुमार, सुधीर कुमार आदि का कहना था कि टीका लगने पर पता ही नहीं चला। टीकाकरण के बाद काफी सुकून महसूस कर रहा हूं। महेन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि 120 रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों का कोविड टीकाकरण किया गया है। मौके पर आनंद सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, जोखन, सरवन बाबू, अनूप साहा, अनिल कुमार गुप्ता, राजन पटेल, अंकित सिंह, अन्नू सिंह, पवन कुमार, लालमोहन, रतनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें