फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से बह रही एक मीटर उपर

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर में सरयू खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही
विज्ञापन

48 घंटे से एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रही सरयू
भागलपुर (देवरिया)। नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी की वजह से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रविवार शाम नदी तुर्तीपार रेगुलेटर पर 65 मीटर 30 सेमी पर पहुंच गई, जो खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। खतरे का निशान 64 मीटर 30 सेमी है।
विज्ञापन

सरयू नदी का पानी आसपास के इलाको में फैलने लगा है। खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर नदी बह रही है। देवरहा बाबा आश्रम चारों तरफ से पानी से घिर चुका है। आश्रम पर जाने वाली सड़क पर एक फीट ऊपर पानी बह रहा है। आश्रम पर गायों के लिए चारा का संकट खड़ा हो गया है। केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई आलोक कुमार ने बताया कि नेपाल के पानी छोड़ने से नदी का पानी बढ़ रहा है। 24 घंटे में पानी बढ़ने के आसार हैं। निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें