फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गिरफ्तारी में देरी पर फूटा आक्रोश, लगाया जाम

Thu, 16 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम करते ग्रामीण एवं परिजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहनपुर/भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी मन्नू यादव की मंगलवार को हत्या के बाद बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:40 बजे जब मन्नू के पिता उमेश यादव दुबई से घर पहुंचे तो गांव वालों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगी, मगर आक्रोशित लोगों का तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई।
परिजन आरोपी अश्विनी की गिरफ्तारी और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इससे सलेमपुर-मैरवां मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। करीब तीन घंटे बाद शाम 6:45 बजे एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से 30 अक्तूबर तक आरोपियोंं को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए और रस्म पूरी करने के बाद शव का गांव के दक्षिण तिरमुहानी पर अंतिम संस्कार कर दिया। पिता उमेश यादव ने बेटे को मुखाग्नि दी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठिलवा निवासी उमेश यादव के इकलौते बेटे मन्नू यादव (20) को गांव का ही दोस्त अश्विनी गुप्ता सोमवार की रात को घर से बुलाकर बाइक से ले गया। दूसरे दिन अश्विनी के ननिहाल भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू के बरेठा पोखरा के पास उसकी लाश खून से सनी मिली।
पुलिस इस मामले में मन्नू की बहन की तहरीर पर अश्विनी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है, मगर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव के लोगों का आरोप है कि 36 घंटे बाद भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वारदात में कई लोगों के शामिल होने की बात गांव वाले कह रहे हैं।
घर वाले दिए होते ध्यान तो हत्या तक नहीं पहुंचती बात : पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस युवती से आरोपी अश्विनी बात करता था, उससे मन्नू की भी नजदीकी थी। इसको लेकर दोनों के बीच टकराव भी कई बार हो चुका था।
युवती का भाई अक्सर मन्नू के साथ रहता था। अश्विनी भी मन्नू का दोस्त रहा। बार-बार अश्विनी पर मन्नू युवती से बात नहीं करने के लिए दबाव बनाता रहा। पुलिस युवती का मोबाइल भी कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
युवती के नंबर पर आने वाले फोन कॉल के डिटेल्स को पुलिस खंगाल रही है। वहीं वारदात मेंं आरोपी अश्विनी के ननिहाल के युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस के हाथ अब ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है। वारदात के पर्दाफाश के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस का मानना है अगर घर वाले ध्यान देते तो शायद हत्या तक बात नहीं पहुंचती। वहीं पुलिस आरोपी अश्विनी के घर के बाहर भी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें