फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

पथरदेवा। विकासखंड तरकुलवा के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी की ओर से विकासखंड के समस्त निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी मजबूती से अपनी दावेदारी करेंगे। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उम्मीद जताई कि समस्त निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य आगामी चुनाव को जीत कर फिर अपने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को धरातल पर रखने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बीडीओ डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उत्साह को बढ़ाने का कार्य करेगा। सपा के वरिष्ठ नेता डॉॉ.मोहम्मद इस्लाम, सुभाष पाठक, ओमप्रकाश यादव, डॉ.अमित कुमार के साथ ही अन्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विकास खंड तरकुलवा के समस्त निवर्तमान ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें