फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत, नाती-नतिनी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत, नाती-नतिनी घायल
विज्ञापन

लार। गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर देवरिया गांव के समीप बुधवार को सड़क हादसे में गुठनी के बसुहारी गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक सीताराम गुप्ता की मौत हो गई तथा उनकी नतिनी व नाती घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल दोनों बच्चों को ठेला पर लादकर गुठनी पीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस के न पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन

दरौली थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी सीताराम गुप्ता अपनी बेटी रानी के घर से वापस सेलौर अपने गांव आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी नतिनी रोशनी तथा नाती रौनक भी थे। देवरिया गांव के आगे बाइक गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों बच्चे और सीताराम सड़क किनारे गिरे पड़े थे। सीताराम की मौत चुकी थी। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी गई। सूचना पाकर सीताराम की दूसरी पत्नी प्रतिमा देवी आर्केस्ट्रा के अन्य कर्मियों संग रोती-बिलखती मौके पर पहुंचीं तो माहौल गमगीन हो गया। लोग प्रशासन के प्रति आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक हो गई और पुलिस किनारे हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु दरोगा कुंदन कुमार ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। सामाजिक कार्यकर्ताओं के समझाने के घंटों बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें