देवरिया। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया केके राम ने बताया कि जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना चयन पत्र प्राप्त कर चयनित संस्थान एवं व्यवसाय में प्रवेश के लिए 27 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। अवकाश के दिनों में भी प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के समय चयनित अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल अभिलेखों के साथ प्रत्येक की एक-एक प्रमाणित छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित चयनित संस्थान में उपस्थित होना होगा। सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। ब्यूरो