देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न तहसीलों से आए प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 17 वर्षीय बालक वर्ग के 56 किलो भार वर्ग में राहुल गुप्ता प्रथम, अभिषेक चौरसिया द्वितीय, प्रियांशु यादव तृतीय स्थान पर रहे। 65 किलो भार वर्ग में में कोई प्रतिभागी नहीं मिला। इसके चलते शौर्य प्रताप सिंह को विजयी घोषित कर दिया गया। 19 वर्षीय बालक वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में दो ही छात्र आए। इसमें आकाश शर्मा प्रथम स्थान और हरिओम मणि द्वितीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के 75 किलो भार वर्ग में शिवम शर्मा प्रथम स्थान और विवेक गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे।
17 वर्ष बालिका वर्ग के 44 किलो भार वर्ग में दो ही छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें अंशिका गुप्ता प्रथम व अंशिका यादव द्वितीय पर रहीं। 48 किलो भार वर्ग में केवल एक ही प्रतिभागी शिवांगी चौहान शामिल हुईं। इन्हें विजयी घोषित किया गया। 63 किलो भार वर्ग में केवल एक प्रतिभागी अंशिका कुशवाहा शामिल हुईं। 19 वर्ष बालिका वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में केवल साक्षी चौहान शामिल हुईं। इन्हें विजयी घोषित किया गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश गोयल व मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश गोयल व मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य देवेन्द्र नाथ तिवारी, रमेश सिंह, वकील सिंह, कैप्टन हरिकेश सिंह, अभय द्विवेदी, बसंत कुमार मिश्रा, हरिवल्लभ सिंह, महेंद्र गिरी, फखरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।