फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Wed, 10 Feb 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शातिर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के नीचे डाउन रेलवे लाइन की पेंड्रोल क्लिप चुराने की वजह से तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


इस दौरान डाउन पटरी से गुजरने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस, लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस, कवि गुरु एक्सप्रेस को धीमी गति से आगे बढ़ाया गया।

मंगलवार देर रात तक गैंग मैन ने रेल पटरी को दुरूस्त किया। करीब एक बजे तक यातायात सामान्य हो सका।

जीआरपी पुलिस क्लिप खोलने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि युवक नशे का आदी है।

मंगलवार की रात करीब दस बजे एक संदिग्ध युवक गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे डाउन रेल लाइन पर हथौड़ा लेकर घूम रहा था।

रेलवे ट्रैक से लगातार आ रही तेज आवाज सुनकर मेहड़ापुरवां की रहने वाले अहमदी बेगम अन्य लोगों के साथ रेल लाइन पर पहुंचीं। मामला संदिग्ध लगा तो महिला ने विरोध किया।

शोर सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए । इस बीच चोर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि करीब तीन दर्जन से अधिक क्लिप खोली जा चुकी थीं।

जो बड़े रेल हादसे की आशंका की ओर इशारा कर रही थी। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी एसओ सुधीर कुमार सिंह स्टेशन अधीक्षक को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रात की गश्त पर निकले दो गैंगमैन भी आ गए। रेल लाइन पर जब लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

करीब तीन दर्जन से अधिक रेल पटरी को जकड़ने वाली क्लिप को शातिर खोल ले गया था। कुछ खोली गई क्लिप मौके पर भी मिली।

इस बीच इस ट्रैक से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। देर रात तक गैंग मैन ने रेल पटरी को दुरूस्त किया। करीब एक बजे तक यातायात सामान्य हो सका।

जीआरपी पुलिस क्लिप खोलने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रामनाथ देवरिया निवासी अनिरूद्व के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि युवक नशे का आदी है। चोरी के लिए उसने रात को क्लिप खोल दी थी। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें