फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने आजम का पुतला जलाया

Thu, 04 Aug 2016 10:30 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पचलड़ी चौराहे पर भाजपाइयों ने सपा मंत्री आजम खां का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकौना। बुलंदशहर में हाइवे पर रेप की घटना को लेकर सपा के मंत्री आजम खां के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया। बृहस्पतिवार को पचलड़ी चौराहे पर आजम खां का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष रामजतन पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में मां-बहनों की सुरक्षा को लेकर सपा सरकार लापरवाह है।
जख्मों पर मरहम की बजाय सपा के मंत्री अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के साथ पूरे प्रदेश के लोग आजम के बयान से गुस्से में हैं।
सीएम को आजम पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

सपा मुखिया ने चुप्पी साध इसे मौन समर्थन दे डाला है। सपा नेताओं की महिलाओं के प्रति सोच सामने आ चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में सपा को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस दौरान अनिरूद्ध चौधरी, रामसुधारे पासवान, दिनेश पांडेय, पंकज सिंह, विनोद तिवारी, अजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, दिवाकर निषाद, धनवंत वर्मा, जयवीर, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें