फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑनलाइन व्यवस्था से पेंशनरों की बढ़ी परेशानी

Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था ने बुजुर्ग पेंशनरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तकनीकी दिक्कतों और प्रक्रिया की जटिलताओं से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा देने की मांग की है। समस्या का समाधान नहीं होने पर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिला इकाई की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में हुई। जिलाध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सितंबर 2026 से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑनलाइन जमा करने की व्यवस्था लागू की गई है। इससे प्रदेश के लाखों बुजुर्ग पेंशनरों को परेशानी हो रही है। तकनीकी जानकारी के अभाव में वे ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इससे इलाज पर खर्च की गई धनराशि की प्रतिपूर्ति मिलने में बाधा आ रही है।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर 2026 को प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय अधिकारियों के सामने समस्या रखी थी। संगठन ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा देने के साथ कार्यालय में बिल जमा करने की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामायण राय, जयनारायण यादव, वीरेंद्र मिश्र, रामकृपाल यादव, रामनिहाल, अखिलेश तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, हरिहर सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें