कोरोना से महिला की मौत, छह की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना से संक्रमित बघौचघाट निवासी 50 वर्षीय एक महिला की बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 6291 हो गई है।
सीसी रोड निकट महिला महाविद्यालय के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोटवा, कठिनईयां, मठिया पट्टी, तरकुलवा, मठिया महावत, धतुरा खास के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में एक्टिव केस 198 हैं। छह लोगों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।