फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत, दो घायल

Fri, 29 Aug 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते घर वाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन छात्र बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार युवक से भिड़ गए। हादसे में बाइक चला रहे एक छात्र की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। हादसा रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर काशीपुर गांव के बंधे के पास हुआ। मृतक छात्र उदय अकादमी स्कूल में 10वीं का छात्र था। दो घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नगर के आदर्श चौराहे पर स्थित उदय अकादमी में साहिल यादव (16) पुत्र राजेश यादव निवासी सिलहटा, इंद्रजीत यादव (17) पुत्र रामबचन यादव निवासी गोनाह सुरतपुरा और एक अन्य बाइक से स्कूल से घर जा रहे थे। वहीं किशन (18) वर्ष पुत्र मलाई निवासी गौनरिया अपने घर से दवा लेने बाइक से निकला था। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

काशीपुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। छात्रों के सिर में गंभीर चोट आई। इसमें साहिल यादव के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी। साहिल की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इंद्रजीत और दूसरे बाइक पर सवार युवक का उपचार मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रों के देर से स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया था। घर लौटते समय छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डीएन सिंह ने कहा कि छात्र स्कूल आए ही नहीं थे। छात्रों को स्कूल में बाइक से आने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें