फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर स्टेशन के एक प्लेटफाॅर्म का विस्तार, दूसरा भी संवरेगा

Sat, 08 Nov 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हो रहे निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन का दोनों प्लेटफार्म अब नए रूप में दिखेगा। एक नंबर प्लेटफाॅर्म का विस्तार होगा और यह 150 मीटर लंबा किया जाएगा।
विज्ञापन

अब इसकी लंबाई 560 मीटर हो जाएगी। अब लंबी बोगी की ट्रेनें इस प्लेटफाॅर्म पर रुक सकेंगी। दो नंबर प्लेटफार्म को भी नया रूप दिया जा रहा है। नया फुटओवरब्रिज कहीं अधिक चौड़ा और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।
अमृत स्टेशन योजना के तहत सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर 15.12 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जाएगा। इसमें सरकुलेटिंग एरिया, संपर्क मार्ग, स्टेशन भवन के नये पोर्च का निर्माण, प्लेटफॉर्म पर शेड विस्तार, सरफेस में सुधार, प्लेटफाॅर्मों पर लो कास्ट पीपी शेड का कार्य चल रहा है। इसके अलावा स्टेशन फसाड, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, प्रसाधन, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पार्किंग एवं सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल भवन इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाओं में विस्तार का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक उत्तर तरफ बढ़ाया जा चुका है। अब दक्षिण तरफ 150 मीटर बढ़ाया जाएगा। इससे इस प्लेटफाॅर्म की लंबाई 560 मीटर लंबी हो जाएगी। जबकि दो नंबर प्लेटफार्म पहले से ही 600 मीटर लंबा है।
लंबी बोगी की ट्रेनें दादर व कृषक प्लेटफार्म नंबर दो पर ही रूकतीं थी। एक नंबर प्लेटफाॅर्म लंबा हो जाने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें अब रूक सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें