फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 75 हजार

Sat, 08 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर लगे एटीएम बूथ से रुपये निकाल रहे बुजुर्ग को मदद के बहाने जालसाजों ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी 72 वर्षीय त्रिलोकीनाथ तिवारी रुपये निकालने सोमवार को अपना एटीएम कार्ड लेकर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट चौराहे पर लगे एटीएम बूथ पर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद अनजान व्यक्ति पैसा निकालने का नाटक कर एटीएम मशीन के इर्द-गिर्द घूम रहा था। बुजुर्ग से एटीएम कार्ड ठीक से नहीं लग पा रहा था। बुजुर्ग की मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड लेकर अंजान व्यक्ति मशीन में लगाने लगा।
इस बीच उसने बहाने से एटीएम कार्ड का पिन पूछकर एटीएम कार्ड बदल लिया और बुजुर्ग को पैसा नहीं निकलने का बहाना बनाकर घर भेज दिया। इसके बाद जालसाज ने रुद्रपुर में एटीएम मशीन से बुजुर्ग के खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें