फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह में एक पेट्रोल पंप पर मिला तेल, पूरे दिन लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत के कारण बृहस्पतिवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर के छह पेट्रोल पंपों में से केवल एक पंप पर ही पेट्रोल उपलब्ध रहा, जिससे सुबह से ही वहां वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में बाइक को दो सौ जबकि चार पहिया वाहन को पांच सौ का तेल दिया गया। वही गैलन लेकर पहुंचे लोगों को वापस लौटाया गया।
विज्ञापन

खाड़ी के देशों में युद्ध के हालात के चलते गैस और पेट्रोल-डीजल की किल्लत सामने आने लगी है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार जिले में गैस और तेल की किल्लत नही होने की बात कह रहे है। लेकिन बृहस्पतिवार को पांच पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से लोगों को परेशान होना पड़ा।
नगर के पुल के पास एक पेट्रोल पंप पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोल पंप की ओर से बाइक सवारों को 200 रुपये और चार पहिया वाहनों को 500 रुपये तक ही पेट्रोल दिया गया। इसके बावजूद पूरे दिन पंप पर भारी भीड़ बनी रही और लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, पेट्रोल मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। घांटी बाजार और बलुआ अफगान स्थित पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल मिलने की उम्मीद में लोगों की भीड़ जुटी रही, हालांकि वहां भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो सकी। स्थिति को देखते हुए अव्यवस्था की आशंका के मद्देनजर स्थानीय पुलिस भी मौके पर तैनात रही और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी रही। जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने बताया कि गैस और तेल की कोई कमी नही है। कुछ लोग स्टोर करने लगे है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें