फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूजा कर मंदिर से लाैट रही महिला की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उधर हादसे में शामिल वाहन चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन पटेल नगर निवासी सावित्री देवी (55) वर्ष, पत्नी सदानंद गुप्ता बृहस्पतिवार की सुबह घर से पैदल भगड़ा भवानी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं।
पूजा करने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जब वह भगड़ा भवानी मंदिर के समीप सलेमपुर-मझौली मार्ग पार कर रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर सड़क किनारे जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। शिकायत पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें