शादी में शामिल होकर लौट रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार की रात में पथरदेवा बाजार के पास वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर शुक्ल गांव निवासी नंदलाल प्रसाद (45) पुत्र स्व. मोती प्रसाद को शुक्रवार की रात में बगल के गांव भेली पट्टी गांव से अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात करीब 11.30 बजे वह साइलिकल से लौट रहे थे।
अभी वह पथरदेवा बाजार के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।