फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एडेड माध्यमिक स्कूलों को संसाधनों से लैस करने की पहल

Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में हैं 122 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल
विज्ञापन

- वाईफाई, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर व साइंस लैब के बारे में सर्वे कर जुुटाई जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अशासकीय सहायक प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संसाधनों को और बेहतर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके अंतर्गत यहां वाईफाई, स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब की उपलब्धता, आर्ट रूम सुविधा, पुस्तकालय, साइंस लैब के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एडेड स्कूलों में पठन-पाठन का माहौल बने और सुविधाएं अच्छी हो, इसके लिए शासन की ओर से यह पहल की जा रही है।
जिले के 122 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के दिन बहुरने की उम्मीद बंधने लगी है। यहां उपलब्ध सुविधाओं को लेकर जिम्मेदार अक्सर धन की कमी का रोना रोते रहते हैं। प्रबंधकीय विद्यालय होने के नाते इन स्कूलों में फीस भी अलग-अलग फंड में ली जाती है। इसे लेकर अक्सर इनकी कार्यप्रणाली की शिकायतें भी होती रही हैं। इधर शासन ने अब इन विद्यालयों की दशा व दिशा सुधारने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत इन विद्यालयों में वाईफाई व स्मार्ट क्लास की सुविधा एवं कंप्यूटर लैब की उपलब्धता, आर्ट रूम व पुस्तकालय, साइंस लैब हैं या नहीं, इस बारे में सर्वे के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है। प्रधानाचार्यों से भी इस संबंध में आवश्यक सूचनाएं मांगी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एडेड माध्यमिक विद्यालयों का सर्वे पहले ही कराया जा चुका है। यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में शासन की ओर से मांगी गई सूचनाओं को इकट्ठा किया जा रहा है। वर्ष 2025 तक इन विद्यालयों की शक्ल सूरत में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इसी वर्ष इन विद्यालयों के कायाकल्प की तैयारी शासन स्तर से की जा रही है।
....डॉ.विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें