फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन

देवरिया। बैकुंठपुर मार्ग पर बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशमौनी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शहर के संत विनोबा पीजी कालेज के समीप के रहने वाले अमन यादव (23), रोहित यादव (25) निवासी रामगुलाम टोला थाना सदर कोतवाली और अखिलेश यादव उर्फ भोलू (25) निवासी भीमपुर गौरा थाना रामपुर कारखाना दोस्त थे। अखिलेश न्यू कालोनी मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढाई करते हैं। अमन दोनों दोस्तों के साथ नाइट क्रिकेट खेलने की बात कह कर भटनी गया था। क्रिकेट खेलने के बाद वही भोजन कर तीनों देर रात घर आ रहे थे। कुशमौनी गांव के समीप घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने पीछे से चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग में टकरा गई। अमन की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अखिलेश यादव उर्फ भोलू की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। रोहित का इलाज देवरिया में चल रहा है। अमन की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर का इकलौता कमाने वाला था अमन
अमन यादव तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर का आकाश यादव आईटीआई का छात्र है। तीसरे नंबर की बहन रोली इस साल बीए तृतीय वर्ष में है। दस साल पूर्व ही उसके पिता का निधन हो जाने से घर की जिम्मेदारी उस पर आ गई। वह शहर के एक दुकान पर रहकर मार्केटिंग का कार्य करता था। घर की जिम्मेदारी का निर्वहन करता था। खबर मिलते ही अमन की मां नीलू यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन रोली और भाई आकाश के करुण क्रंदन से लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें