फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत

Fri, 25 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश उर्फ सोनू 30 सिंचाई विभाग में मेठ पद पर काम करता था। बैतालपुर के आगे नहर की सफाई चल रही थी।
विज्ञापन


 गुरुवार को सोनू बैतालपुर के आगे नहर की सफाई देखने के लिए निकले थे। शाम को बाइक लेकर लौट रहे थे। जमुनी गांव के पास बाइक लेकर वह अचेत हालत में पड़े थे। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर मौजूद लोग हादसे की आशंका जता रहे थे। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने के कारण मोनू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद शहर के कई लोग मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सत्यप्रकाश उर्फ सोनू की शादी पांच वर्ष पूर्व वंदना से हुई थी। एक बेटी दृष्टि है।
विज्ञापन


  तीन भाई में सोनू सबसे बड़े थे। हादसे के बाद पूरा परिवार सहम गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें