फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार के लिए आवेदन 29 से

Fri, 25 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। सांप्रदायिक और जातिवादी दलों को जनता नकार देगी। विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संगठन गंभीर है।
विज्ञापन


 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनने के लिए 29 दिसंबर से आवेदन किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना बॉयोडाटा कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन का परीक्षण किया जाएगा।


जनता के बीच लोकप्रियता और संगठन की स्वीकार्यता को तरजीह दी जाएगी। टाउनहाल परिसर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता और किसान परेशान है। मोेदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी पर लगाम नहीं है। इसके चलते आम आदमी का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। सांप्रदायिक गतिविधियों से देशवासियों में भय का माहौल है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। जंगल राज कायम हो चुका है। किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे किसानों की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है। किसान आत्महत्या करने पर विवश है। कांग्रेस जल्द ही जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें