फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। फिर भी लोग बेपरवाह हैं। शनिवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं खुखुंदू थाना क्षेत्र के 62 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना के बढ़ते मामलों के प्रति प्रशासन गंभीर है। लोगों से बचाव के नियमों का पालन करने की नसीहत दी जा रही है। पुलिस भी लोगों को जागरूक कर रही है। कुछ स्थानों पर चालान भी किया जा रहा है।
देश के कई प्रांतों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बाद भी रेलवे, बस स्टेशन, बाजार में बचाव के नियमों की अनदेखी की जा रही है। चुनाव लड़ने वाले लोग भी सब कुछ भूल गए हैं। जनपद में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। बिना मॉस्क के लोग घरों से निकल रहे हैं। पैदल, ई-रिक्शा व बाइक से घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। शनिवार को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया। वहीं विभिन्न थानों की पुलिस ने बाइक सवार लोगों को रोक कर मॉस्क की जांच की और जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

उधर जनपद में गैर प्रांत से आने वाले लोगों की जांच के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6836 हो गई है। जबकि 6686 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 का संक्रमण बढ़ने के बावजूद बाजार व अन्य स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 25 लोग होम आइलोशन में हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 54 हो गई है।
छह दिन में बढ़े 48 मरीज
जनपद में छह दिन के अंदर 48 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों की बढ़ रही तादात से हड़कंप है। 28 मार्च को एक, 30 मार्च को छह, 31 मार्च को आठ, एक अप्रैल को तेरह, दो अप्रैल को नौ, तीन अप्रैल को 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जनपद में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि जनपद के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें