फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर की मौत, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर की मौत, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन

बघैचघाट/मेहरौनाघाट। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में किशोर की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां टोला लक्ष्मीपुर गांव निवासी रायल प्रसाद (16) पुत्र मुन्ना प्रसाद बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से बघौचघाट जा रहे थे। वह जेपी चौराहे के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से भीड़ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल किशोर को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह करौदी बाजार देवरिया निवासी अख्तर अली (29) बाइक से मेहरौना की तरफ से लार आ रहे थे। रामजानकी मार्ग पर सुतावर तिराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी लार पहुंचाया। जबकि इमीरती देवी (60) राम विलास निवासी एकसरहां बलुआ गौरी लार अपने घर से कुछ ही दूर सड़क पर टहल रहीं थी कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजन महिला को आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें