देवरिया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को अनियमितता पाए जाने पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया, जबकि दूसरे की अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त कर ली।
कशिश डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच में संचालन संबंधी प्रमाणपत्र, पंजीकरण की अवधि समाप्त पाई गई। नवीनीकरण की प्रक्रिया भी नियमानुसार नहीं कराई गई थी।
दूसरे सेंटर की जांच में बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य संचालित किए जाने की बात सामने आई। टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी यादव एवं नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य आदि शामिल रहे। संवाद