बनकटा। बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 225 लीटर देसी शराब पुलिस ने सोमवार को बरामद की। जंजीरहा से मठिया जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास ऐ कार की तलाशी में शराब की 25 पेटियां मिलीं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ दिनेश कुमार मौर्य को मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन रोककर तलाशी ली। प्रत्येक पेटी में 45 पाउच थे।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के अरदेवा गांव निवासी सत्येंद्र साहनी के रूप में हुई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। संवाद