तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने शनिवार शाम 10 लीटर कच्ची शराब के साथ हीरालाल उर्फ शंभू निवासी कंचनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस टीम कंचनपुर तिराहे की तरफ गश्त कर रही थी। तभी लगभग 5:30 बजे के करीब मुखबिर ने एक व्यक्ति के कंचनपुर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम कंचनपुर स्वास्थ्य केंद्र की ओर बढ़ी तो एक व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र से कंचनपुर चट्टी मोड़ की तरफ आता दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस टीम उस व्यक्ति की ओर बढ़ी, वह भागने लगा।
पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हीरालाल उर्फ शंभू निवासी कंचनपुर बताया। उसके पास से एक गैलन में 10 लीटर शराब बरामद हुआ।